भोगनीपुर: गौरी में घर का काम कर रही महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शेषनारायण ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे भाभी सोनेलाल की पत्नी मुरलीदेवी घर में काम कर रही थी। तभी उनके दाहिने हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।