हरनौत स्थित कल्याण विगहा थाना क्षेत्र में रविवार को हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 72 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल और एक अवैध हथियार बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार