सीतामऊ: सीतामऊ नगर परिषद ने बकायादारों को थमाए नोटिस, सवा करोड़ की राशि बकाया, जमा नहीं करने पर फिर होगी नीलामी
नगर परिषद सीतामऊ ने 25 व्यापारियों को बकाया राशि जमा नहीं करने हेतु पूर्व में नोटिस दिए थे जिसमें कुछ व्यापारियों ने राशि जमा कराई लेकिन अन्य व्यापारियों द्वारा राशि जमा नहीं कराई गई यह राशि उन व्यापारियों पर बकाया है,संबंधित व्यापारियों की दुकानों पर पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर ताला लगाया जाएगा एवं दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी,