सीतामऊ: जिले में मेडिकल स्टोर पर अनैतिक छूट का खेल, जिला अस्पताल पहुंचकर औषधि निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
जिले में दवाइयों के कारोबार में अनैतिक प्रतिस्पर्धा चरम पर पहुंच गई है।कई मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों को लुभाने के लिए 30 से 50 प्रतिशत तक की भारी छूट दे रहे हैं, जिससे न केवल मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है,MP फार्मासिस्ट एसोसिएशन (MPPA) के जिलाध्यक्ष ने इस मामले में जिला औषधि निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।