बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटा मांडा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दादी की हुई मौत, पोता घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटा मांडा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रहे दादी पोते को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।