वार्ड क्रमांक 18 में मंगलवार को ं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पांच बजे तक साढे तीन सौ से ज्यादा मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने कहा कि आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि गरीब से गरीब व्यक्ति का बडे अस्पताल में उपचार होगा।