प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा द्वारा रविवार को 1:00 बजे अपराह्न में पंचायत भवन, बनारपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चौसा थर्मल पावर प्लांट के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए। मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह यादव और अन्य वक्ताओं ने कहा कि कंपनी ने बिना एफजीडी सिस्टम चालू किए ही प्लांट शुरू कर दिया है।