लाडपुरा: वेतन भुगतान को लेकर एमबीएस अस्पताल के संविदाकर्मियों ने अधीक्षक का किया घेराव, हड़ताल की चेतावनी दी
Ladpura, Kota | Jun 23, 2025 सोमवार दोपहर 1 बजे एमबीएस अस्पताल के संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर कार्यवाहक अधीक्षक श डॉ0 आर जी मीणा जी का घेराव कर बुधवार से हड़ताल का ज्ञापन दिया,अध्यक्ष दिलीप सिंगोर ने बताया कि 16 मई से नयी फर्म प्रिंसिपल प्राइवेट लिमिटेड का टेंडर हुआ जिसको 13 दिन का वेतन भुगतान करना था किंतु आज दिनांक 23 जून तक भी कुछ कर्मचारियों का ही वेतन भुगतान हुआ है