खैरथल: जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों का शिविर के माध्यम से निस्तारण के निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से विभागीय लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।