शेखपुरा: भोजडीह में पारिवारिक विवाद, पुत्र ने पिता पर किया हमला, एक घायल
अरियरी प्रखंड के भोजडीह गांव में शनिवार सुबह 8 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के दौरान पुत्र सिंटू कुमार ने अपने पिता नरेश महतो की पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।