रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कृषि उपजमंडी में किसानों का माल भीगा, सुकेत रोड़ पर नाला आया उफान पर
रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। रामगंजमंडी शहर सहित खैराबाद, चेचट और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई इस बारिश के दौरान कृषि उपज मंडी में खुले में रखा किसानों और व्यापारियों.....