मिर्ज़ापुर: जिला जज ने दीवानी न्यायालय कचहरी परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दीवानी न्यायालय कचहरी परिसर से जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों, गरीबों, वंचितों को अधिक से अधिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को भेजा जा रहा है। पिछले बार की तुलना में और अधिक मामलों के निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया है। 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन है।