दुधि: रेणुकूट में जंगल की आग से 7 से 8 झोपड़ियां जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी
रेणुकूट नगर में शनिवार दोपहर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास जंगल किनारे बनी झोपड़ियों में आग लग गई। इस घटना में 7 से 8 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले जंगल में लगी थी।