ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 फरवरी 2025 को दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने 27 मार्च को अपहृता को बरामद किया। मेडिकल जांच और बयान के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धाराओं में वृद्धि की गई।