जनपद कौशाम्बी के सराय अकील क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। शादी सालगिरह समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार को ओवरलोड बालू लादकर तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं। रसूलपुर पुलिया के पास की घटना!