फोटो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म, बुढार कोर्ट ने सुनाई 20 साल सश्रम कारावास की सजा शहडोल जिले के बुढार स्थित विशेष न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की कठोर सजा सुनाई है। मामले में आरोपी द्वारा पीड़िता की फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपराध को अंजाम दिया गया था।