बरवाडीह: मानसून में तीन माह बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, एक अक्टूबर से फिर शुरू होगी जंगल सफारी
बरवाडीह । मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण को देखते हुए बेतला नेशनल पार्क को आगामी एक जुलाई से तीन माह के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) के निर्देश के बाद वन विभाग ने यह निर्णय लिया है।