अररिया: अररिया में रविवार को 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, 11 केवी टाउन फूडर का होगा मेंटेनेंस
Araria, Araria | May 3, 2026 बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं को राहत भरी खबर देते हुए भी सावधानी बरतने की अपील की है। रविवार, 3 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अररिया टाउन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने दी है। विभाग के अनुसार, 11 केवी अररिया टाउन फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।