अररिया: वासंतिक महाअभियान सह महिला किसान दिवस का आयोजन, डीएम ने किसानों को आधुनिक खेती और पशुपालन अपनाने की सलाह दी
Araria, Araria | Oct 15, 2026 आत्मा, अररिया के तत्वावधान में वासंतिक (रबी) महाअभियान कार्यक्रम सह महिला किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया परिसर में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।