बिसौली: बिसौली आंवला रोड पर घायल अवस्था में मिला युवक, 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया
Bisauli, Budaun | May 22, 2026 बिसौली नगर के आंवला रोड पर शुक्रवार को 1 बजे करीब एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। सीएचसी बिसौली में मौजूद डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।