गिरिडीह: गिरिडीह में मौसम बदला, तेज हवा, मेघगर्जन और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
गिरिडीह में शुक्रवार सुबह 9 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज हवा, मेघगर्जन और झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालाकि इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया।गिरिडीह के कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी।।