जबलपुर: लोन और नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, हिमांशु यादव के खिलाफ एसपी ऑफिस में शिकायत
जबलपुर: लोन दिलाने और नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले हिमांशु यादव के खिलाफ एक और शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। पनागर निवासी रवीना बबेले ने हिमांशु यादव पर 6 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।