मुज़फ्फरनगर: भोपा रोड के सांवलिया क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, भनक लगते ही स्टाफ ने क्लीनिक बंद करके भागने की कोशिश की
हेल्थ विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित सांवलिया क्लीनिक पर छापा मारा। इस क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुका था। छापेमारी की सूचना मिलते ही क्लीनिक के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। क्लीनिक को बंद कर दिया गया।