तुलसीपुर नगर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर शुक्रवार दोपहर 12:00 से उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में दो बुलडोजरों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पूर्व क्षेत्र से नई बाजार चौक तक नाली के लिए निर्धारित भूमि पर कब्जा किए हुए अतिक्रमण को हटवाया गया जहां जल निकासी हेतु नाला प्रस्तावित है। उप जिलाधिकारी ने बताया अतिक्रमण के कारण नाला निर्माण कार्य बाधित है।