सोहागपुर: श्री साई नारायण सेवा समिति के सेवादारों ने रेलवे स्टेशन शहडोल में यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी
शहडोल रविवार को लगभग 5:30 बजे तक श्री साई नारायण सेवा समिति के सेवादार रेलवे स्टेशन शहडोल में मौजूद रहे हैं,उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों को गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए ठंडा पानी पिलाया गया है,उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल पाता जिसे लेकर सेवादारों ने यात्रियों को पानी पिलाया है।