डेहरी शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई पक्के मकान ध्वस्त सोमवार को दोपहर क़रीब 3 बजे डेहरी शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। शहर के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन पर बने मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से आधा दर्जन छोटे-बड़े पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया।