खरगोन जिले में शिक्षा विभाग की एक सराहनीय पहल ने दो मासूम बच्चों के भविष्य को नई दिशा दी है। मजदूरी के लिए परिवार के पलायन के कारण स्कूल से दूर हो चुके दो सगे भाइयों को प्रशासन और शिक्षा विभाग की तत्परता से फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ दिया गया। यह पहल न केवल बच्चों के जीवन में बदलाव की कहानी है, बल्कि शिक्षा के अधिकार को धरातल पर उतारने का एक प्रेरणाद