बहराइच: बहराइच में सऊदी अरब में रोजगार के लिए आवेदन मांगे गए: जिला सेवायोजन अधिकारी
बहराइच जिले में जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर रोज़गारसंगम डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।