नवगछिया: रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में फूटा जनाक्रोश
डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार शाम रंगरा में ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने आक्रोश मार्च निकालकर उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर और स्थानीय विधायक बुलो मंडल का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज को तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में ही संचालित करने की मांग की। आंदोलन में कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की भी मौजूद