कांके: शहीद निर्मल महतो चौक पर सीएम ने शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Dec 25, 2024 रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर उनके 74 वीं जयंती पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे सीएम हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान काफी संख्या में जेएमएम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनो को पूरा करना है।