सीकर जिले के तारपुरा गांव में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव उसके घर में ही मिला। मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे तथा कला रेत कर उसकी हत्या की गई थी। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के तीन भाइयों से भी पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।