खगौल: शाहपुर घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पोकलेन और जेसीबी जब्त
दानापुर के शाहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी कर एक पोकलेन,एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर जब्त किए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक,खलासी और मजदूर मौके से फरार हो गए। जांच में छह ट्रैक्टरों के दस्तावेज वैध पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया,जबकि पोकलेन और जेसीबी को जब्त कर उनके मालिकों के खिलाफ खनन अधिनियम