बरेली: कस्बा फरीदपुर में दबंगों ने युवक को गोली मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र कस्बा फरीदपुर में दबंगों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।