शहपुरा: बरगांव में पागल कुत्ते का आतंक, आधे दर्जन से अधिक लोगों पर किया हमला
शहपुरा थाना क्षेत्र के बरगांव में पागल कुत्ता ने गांव में घूम-घूम कर आधे दर्जन से अधिक लोगों के ऊपर हमला कर दिया और काट लिया। दरअसल सोमवार सुबह 11:00 से पागल कुत्ता ने एक के बाद एक लोगों को निशाना बनाया और काटने का काम कर रहा है जिससे पीड़ित शहपुरा अस्पताल पहुंचकर उपचार कर रहे हैं गांव में आतंक का माहौल बना हुआ है ।