समस्तीपुर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना, आग में झुलसने से एक बच्चे की मौत
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां विशनपुर गांव के वार्ड संख्या छह स्थित मुसहरी टोला में बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दर्जनभर घर जलकर राख हो गए, जबकि एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशनपुर मुसहरी टोला निवासी अशोक सदा के चार वर्षीय पुत्र श्याम कुमार