राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) से जुड़े नर्सिंगकर्मियों ने संविदा नियमों में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बयाना उपजिला अस्पताल सहित प्रदेशभर के कार्यस्थलों पर किया गया। नर्सेज संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और नई भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं।