राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की मुलाकात
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने भोपाल में गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ जिले की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।