चूरू: अस्थाई ट्रांसफर से आहत महिला टीचर ने खाया जहर, राजकीय भरतिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 16, 2025 चूरू में अस्थाई ट्रांसफर से आहत एक महिला टीचर ने शनिवार को डिप्रेशन में आकर जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।