चूरू: सरदारशहर रोड़ पर स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम और कोतवाली थाना में केस दर्ज
Churu, Churu | Aug 16, 2025 चूरू के सरदारशहर रोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में सरदारशहर निवासी युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के जीजा की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। हैड कांस्टेबल नीतू ने बताया कि मृतक सरदारशहर के वार्ड 23 निवासी 27 वर्षीय महिपाल मीणा के हलवाई का काम करता था।