पन्ना: 'अंधे मोड़' पर बाइक फिसली, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोग घायल
Panna, Panna | Apr 20, 2026 "पन्ना के बराछ चौकी अंतर्गत पंचवटी नहर के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे भुडा निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य—आनंदी, भगवानदास और रामबाबू—बाइक अनियंत्रित होने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बुजुर्ग का पैर फ्रैक्चर है, जबकि अन्य के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।"