बास्तानार: आज जगदलपुर नहीं आएगी यात्री ट्रेनें, केके रेल लाइन पर चल रहा सुरक्षा संबंधी काम, ओडिशा का कोरापुट होगा अंतिम स्टॉपेज
जगदलपुर में आज से यात्री ट्रेनें नहीं आएंगी। बता दें कि किरंदुल-कोत्तावालसा रेलवे लाइन पर बुधवार दोपहर 12 बजे से जगदलपुर-कुम्हार साडरा के बीच सुरक्षा संबंधी काम चल रहा है। यात्री ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज ओडिशा का कोरापुट रेलवे स्टेशन होगा। उससे आगे जगदलपुर और दंतेवाड़ा तक ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।