नसीराबाद: नसीराबाद में मुस्लिम समाज का पर्व ईदु उल जुहा गुरुवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह से मनाया गया
गुरुवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद में मुस्लिम समाज का पर्व ईदु उल जुहा गुरुवार को नगर सहित आसपास क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज में विशेष रौनक दिखाई दी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक परिधानों में सजधज कर ईदगाह पहुंचे, जहां आपसी सौहार्द देखने को मिला।