फतेहपुर: बकेवर के भैसौली गांव में वलीमा के कार्यक्रम में जमकर चली कुर्सियां, जूते चप्पल और लाठी डंडे, वीडियो हुआ वायरल
फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के भैसौली गांव में वलीमा के कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर चले जूते चप्पल, लाठी डब्डे और कुर्सियो का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस तहरीर मिलने के इंतजार में बैठी हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद वलीमा का कार्यक्रम था जहां खाने को लेकर कहा सुनी शुरू हुई के बाद मारपीट हुई है।