कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र में की गई जांच के दौरान गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग नमनाकला से 03 नग तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप दार्रिपारा 6 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया है।