नीमताल पर धरना प्रदर्शन कर रहे पार्षदों के धरने का 34वां दिन सोमवार को भी जारी रहा। एक दिन पहले जल सत्याग्रह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने सभी मांगों को मानते हुए धरना खत्म करने की मांग की थी, लेकिन पार्षद जल सत्याग्रह खत्म करने के बाद वापस नीमताल पर धरना देने पहुंच गए। वहीं सोमवार को धरने के 34वें दिन भी वह यहां डटे रहे।