मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के चार सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा 2026 शुरू, प्रशासन अलर्ट मोड पर
पलामू के चार सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर 2 बजे से नीट परीक्षा 2026 की शुरुआत हुई। शाम 5 बजकर 15 मिनट तक परीक्षा होगी। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। महिला कॉलेज में प्रश्न पत्र कम पड़ जाने की घटना के बाद हुए हंगामे से सबक लेकर इस बार प्रशासन ने जहां सुरक्षा के अभूतपूर्व व्यवस्था कर रखी है, वहीं जरूरी संसाधन समय से पहले ही विकसित किए गए हैं।