चूरू: गांव दुधवामीठा में कमरे में सो रही विवाहिता पर गिरा सीलिंग फैन, मासूम बेटी बाल-बाल बची
Churu, Churu | Apr 19, 2026 चूरू के गांव दुधवामीठा में रविवार को अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ सो रही 32 वर्षीय विवाहिता पर अचानक सीलिंग फैन टूटकर गिर गया। हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पास सो रही मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। यदि पंखा बच्ची पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दोपहर 3 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय दीपा अपनी तीन साल की बेटी के साथ पीहर दुधवा