शहकूराबाद थाना क्षेत्र में तीन युवकों का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद शकूराबाद थाने की पुलिस के द्वारा उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई जहां रविवार रात्रि करीब 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार युवकों की पहचान पंडित पुर निवासी के रूप में हुई है जिसमें तेजू कुमार एवं कौशल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।