धमतरी: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हंचलपुर निवासी खिलेंद्र दिवाकर आज रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। वही ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तब युवक को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।