जंक्शन में शिव मंदिर सिनेमा के पास युवक का रास्ता रोककर धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में गिरफ्तार तीनो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए है। इस सम्बंध में घायल युवक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जंक्शन पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है।